मेक्सिको में 300 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

मेक्सिको में 300 हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

पूर्वोत्तर मेक्सिको में लास जिटास मादक पदार्थ उत्पादन संघ के प्रमुख को नौसेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 300 से अधिक हत्याएं करवाने आरोप हैं। इनमें वर्ष 2010 में हुए नरसंहार में मारे गए 72 प्रवासी भी शामिल हैं।

मेक्सिको सिटी : पूर्वोत्तर मेक्सिको में लास जिटास मादक पदार्थ उत्पादन संघ के प्रमुख को नौसेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 300 से अधिक हत्याएं करवाने आरोप हैं। इनमें वर्ष 2010 में हुए नरसंहार में मारे गए 72 प्रवासी भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि साल्वाडोर अल्फांसो मार्टिनेज पर टामॉलिप्स, नूवेवो लेयान और कोएहुलिया राज्यों में मादक पदार्थ सम्बंधी गतिविधियों के कथित संचालन के भी ओरोप हैं। उसे शनिवार को नूवेवो लारेडो से गिरफ्तार किया गया। नौसेना के प्रवक्ता रेयर एडमिरल जोस लुइस वेर्गारा ने कहा कि नशीले पदार्थों के सौदागर को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह नौसेना और जिटास के बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी के बाद एल कैम्पानेरिओ राज्य की सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि सरकार 31 वर्षीय मार्टिनेज की गिरफ्तारी को लेकर खासी गंभीर थी आौर उस पर 12 लाख डॉलर को इनाम भी रखा गया था। (एजेंसी)

Trending news