नागपुर में अन्ना के काफिले पर हमला
Advertisement
trendingNow119653

नागपुर में अन्ना के काफिले पर हमला

अन्ना हजारे को निशाना बनाते हुए नागपुर में उनके काफिले पर तब हमला किया गया जब अन्ना हजारे एक रैली को सम्बोधित कर लौट रहे थे।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नागपुर : अन्ना हजारे को निशाना बनाते हुए नागपुर में उनके काफिले पर तब हमला किया गया जब अन्ना हजारे एक रैली को सम्बोधित कर लौट रहे थे। अन्ना हजारे महाराष्ट्र में लोकपाल कानून बनाए जाने को लेकर जागरूकता अभियान पर हैं। बुधवार को इसी सिलसिले में चिटनिस पार्क में रैली भी आयोजित की गई थी।

 

रैली खत्म होने के बाद अन्ना लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एवं काफिले के साथ चल रही अन्य कारों पर जमकर पत्थर बरसाए गए। पत्थर बरसाने वाले कौन थे इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी खोजबीन कर रही है। अन्ना हजारे सुरक्षित बताए जा रहे हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष मणिक राव ने कहा कि अन्ना पर हमले की साजिश में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है।

Trending news