राजनाथ की नई टीम में किसे क्या मिला-एक नजर
Advertisement

राजनाथ की नई टीम में किसे क्या मिला-एक नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल कर लिया गया है। इस तरह छह साल बाद पार्टी की सबसे ताकतवर समिति में मोदी की वापसी हुई है।

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय राजनीति में प्रमुख स्थान देते हुए संसदीय बोर्ड में शामिल कर लिया है। नई टीम के अनुसार शीर्ष नीति निर्धारक इकाई केंद्रीय संसदीय बोर्ड में मोदी सहित 12 लोगों को शामिल किया गया है।

संसदीय बोर्ड के सदस्य : राजनाथ सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, रामलाल, अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत और नरेंद्र मोदी।

महासचिव : रामलाल (संगठन), अनंत कुमार, थावर चंद गहलोत, राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, तापिर गाव, अमित शाह, राजीव प्रताप रूडी, वरुण गांधी, मुरलीधर राव और धर्मेंद्र प्रधान।

उपाध्यक्ष : किरण माहेश्वरी, स्मृति ईरानी, सदानंद गौड़ा, मुख्तार अब्बास नकवी, डॉ. सीपी ठाकुर, जुएल उरांव, एस.एस. अहलूवालिया, बलबीर पुंज, सतपाल मलिक, प्रभात झा, उमा भारती, बिजॉय चक्रवर्ती, लक्ष्मीकांत चावला।

सचिव : विनोद पांडेय, त्रिवेंद्र रावत, रामेश्वर चौरसिया, श्याम जाजू, भूपेंद्र यादव, कृष्णा दास, अनिल जैन, आरती मेहरा, रेणु कुशवाहा, सुधा यादव, सुधा मलैया, पूनम महाजन, लुईस मरांडी, डॉ. तमिल एसाई, वाणी त्रिपाठी।

मोर्चाओं के अध्यक्ष : सरोज पांडेय को महिला मोर्चा, अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष, संजय पासवान एससी मोर्चा अध्यक्ष, फगन सिंह कुलस्ते एसटी मोर्चा, अब्दिल राशिद को अल्पसंख्यक मोर्चा तथा ओम प्रकाश धनाकर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी प्रवक्ता : प्रकाश जावड़ेकर, सैयद शाहनवाज हुसैन, निर्मला सीतारमन, विजयशंकर शास्त्री, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, कैप्टन अभिमन्यु को प्रवक्ता बनाया गया है।

केंद्रीय अनुशासन समिति : राधामोहन सिंह (अध्यक्ष), जगदीश मुखी (सचिव), एल गणेशन (सदस्य), हरी बाबू (सदस्य), श्याम नंदन सिंह (सदस्य)

केंद्रीय चुनाव समिति : राजनाथ सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी , लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम वैकेया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी, थावर चंद्र गहलोत, राम लाल, गोपीनाथ मुंडे, जुआल ओरन, शाहनवाज हुसैन, विनय कटियार, जे पी नड्डा, डॉ- हषर्वर्धन और सुश्री सरोज पांडे।

इन्हें नहीं मिली तवज्जो : नई टीम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जगह नहीं मिली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी टीम से बाहर रखा गया है। वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को भी जगह नहीं मिली है।

Trending news