सरबजीत से मिलने से रोके गए भारतीय अधिकारी
Advertisement

सरबजीत से मिलने से रोके गए भारतीय अधिकारी

पाकिस्तान की एक जेल में कैदियों के हमले के शिकार हुए सरबजीत सिंह जहां लाहौर के जिन्ना अस्पताल में डीप कोमा में हैं और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारियों को सरबजीत से मिलने से रोक दिया।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
इस्लामाबाद/नई दिल्ली : पाकिस्तान की एक जेल में कैदियों के हमले के शिकार हुए सरबजीत सिंह जहां लाहौर के जिन्ना अस्पताल में डीप कोमा में हैं और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारियों को सरबजीत से मिलने से रोक दिया।
सरबजीत का हालचाल जानने के लए भारतीय उच्चायोग से दो अधिकारी अस्पताल गए थे लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें सरबीज से मिलने नहीं दिया।
जिन्ना अस्पताल के प्रबंधन का कहना है कि उन्हें भारतीय अधिकारियों के आने के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी इसलिए उन्हें सरबजीत से मिलने से रोका गया है।
पाकिस्तान ने ही भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को सरबजीत से मिलने की मंजूरी दी थी। पाकिस्तान की सरकार ने मीडिया को भी अस्पताल से दूर रहने को कहा है।

गंभीर रूप से घायल सरबजीत सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती सरबजीत डीप कोमा में हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। ज्यादा खून बहने और सिर में गंभीर चोट की वजह से डॉक्टर ऑपरेशन करने में सक्षम नहीं है। जिन्ना अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक सरबजीत के बचने की उम्मीद बहुत कम है। उनकी हालत ग्लासगोव कोमा स्केल पर 5 मापी गई है। इस स्केल से किसी व्यक्ति को पहुंची चोट के स्तर का पता चलता है।

Trending news