स्व.भूपेन समेत 53 को मिला पद्म अवॉर्ड
Advertisement

स्व.भूपेन समेत 53 को मिला पद्म अवॉर्ड

राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने दिवंगत गायक भूपेन हजारिका, पूर्व राजनयिक रोनेन सेन, प्रख्यात पेंटर जतिन दास, ध्रुपद के माहिर गुंदेचा बंधु, उद्योगपति प्रिया पॉल सहित 53 लोगों को आज प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने दिवंगत गायक भूपेन हजारिका, पूर्व राजनयिक रोनेन सेन, प्रख्यात पेंटर जतिन दास, ध्रुपद के माहिर गुंदेचा बंधु, उद्योगपति प्रिया पॉल सहित 53 लोगों को आज प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

 

पूर्व राज्यपाल टीवी राजेश्वर और जाने-माने चिकित्सक कांतिलाल संचेती को दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने यह सम्मान दिया। हजारिका के पुत्र ताज हजारिका ने राष्ट्रपति से पद्म पुरस्कार ग्रहण किया।

 

पेंटर जतिन दास, सरोद वादक पंडित बुद्धदेव दास गुप्ता, शास्त्रीय गायक टी वी गोपालकृष्णन, फिल्म निर्देशक मीरा नायर, जानेमाने स्थापत्य कला विशेषज्ञ अनीष कपूर, प्रख्यात एस्ट्रोफिजिसिस्ट शशिकुमार चित्रे, ओंकोलॉजिस्ट सुरेश आडवाणी, ह्दय रोग विशेषज्ञ ड्वी शेट्टी, शिक्षाविद शांताराम मजुमदार को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। जानेमाने राजनयिक रोनेन सेन, अर्थशास्त्री अरविंद पाणगरिया, भारतीय कला के इतिहास की विशेषज्ञ विद्या देहेजिया और उद्योगपति एम वी सुबैया को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

Trending news