कोहरे की चादर से ढकी राजधानी दिल्ली
Advertisement

कोहरे की चादर से ढकी राजधानी दिल्ली

दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की सम्भावना है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में बादलों का डेरा लगा रहेगा तथा ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन अगले तीन दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 21 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो या तीन दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश होगी।
राजधानी में रविवार शाम 5.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वातावरण में आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई।
एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

Trending news