दिल्ली: चाकू का भय दिखा छात्रा से रेप
Advertisement
trendingNow141577

दिल्ली: चाकू का भय दिखा छात्रा से रेप

राष्ट्रीय राजधानी में 14 वर्षीया एक छात्रा के साथ उसके पड़ोसी ने चाकू का भय दिखा कर दुष्कर्म किया। रविवार को पुलिस ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 14 वर्षीया एक छात्रा के साथ उसके पड़ोसी ने चाकू का भय दिखा कर दुष्कर्म किया। रविवार को पुलिस ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शनिवार दोपहर कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ उसके घर में ही पड़ोसी ने चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि 25 वर्षीय आलिम दीवार फांद कर उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय उसकी मां घर के दूसरे कमरे में सोई हुई थी। अपराध अंजाम देने के बाद भागने से पहले आलिम ने उसे इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। पीड़िता ने हालांकि इस घटना की जानकारी आरोपी के भाग निकलने के तुरंत बाद मां को दी।
अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के तुरंत बाद ही आलिम को गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)

Trending news