दिल्ली में खुशनुमा सुबह, ठंड से राहत
Advertisement

दिल्ली में खुशनुमा सुबह, ठंड से राहत

दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत भी मिली।

नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ-साथ आसमान साफ हो जाएगा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से कुछ निजात मिलेगी। गुरुवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
सुबह हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन शाम को फिर शीतलहर का असर होगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार तड़के कोहरे की वजह से 25 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं, जबकि 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। सुबह 8.30 बजे शहर की सड़कों पर दृश्यता का स्तर 1,200 मीटर मापा गया।
गौरतलब है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार छह जनवरी इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, इस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस हो गया था। (एजेंसी)

Trending news