नीतीश को राज की धमकी, मुंबई आकर दिखाएं
Advertisement

नीतीश को राज की धमकी, मुंबई आकर दिखाएं

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुंबई में बिहार दिवस नहीं मनाने देंगे। राज ठाकरे ने नीतीश कुमार को धमकी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार मुंबई आकर दिखाएं।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुंबई में बिहार दिवस नहीं मनाने देंगे। राज ठाकरे ने नीतीश कुमार को धमकी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार मुंबई आकर दिखाएं।

 

गौरतबल है कि बिहार के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस मानाने के लिए मुंबई जाएंगे।

 

मुंबई में आयोजित होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ नेताओं द्वारा विरोध करने के संबंध में नीतीश कुमार ने कहा था, 15 अप्रैल को यह कार्यक्रम बिहार के मजदूरों ने किया है। यह एक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। मुंबई में ही बिहारियों को मैं अपना संदेश दूंगा।

 

नीतीश ने कहा था , मुंबई जाने पर मुझे कोई रोक नहीं सकता। हम कहीं भी जा सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार ने मनसे के विरोध के संबंध में कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Trending news