मुंबई गैंगरेप के आरिपियों ने 6 महीने में किया 10 लड़कियों से गैंगरेप
Advertisement
trendingNow162545

मुंबई गैंगरेप के आरिपियों ने 6 महीने में किया 10 लड़कियों से गैंगरेप

मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ज़ी मीडिया की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुंबई गैंगरेप के आरोपियों ने 10 लड़कियों से गैंगरेप किए हैं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो/संजीव कुमार दुबे
मुंबई : मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ज़ी मीडिया की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुंबई गैंगरेप के आरोपियों ने 10 लड़कियों से गैंगरेप किए हैं। माना जा रहा है कि रेप की सभी यानी दसों वारदातों को 6 महीने में अंजाम दिया गया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इन सभी गैंगरेप में कुछ और आरोपी भी शामिल हो सकते हैं।
मुंबई में फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार करने के पांच आरोपियों के खिलाफ कल एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाया था कि इस गिरोह के कुछ अपराधियों ने बंद पड़ी शक्ति मिल्स परिसर में उसका भी बलात्कार किया था।
गौरतलब है कि 22 अगस्त को अपनी रिपोर्ट के लिए एक पुरष साथी के साथ तस्वीरें लेने के लिए इस सुनसान मिल में गई 23 वर्षीय फोटो पत्रकार के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। इस मामले के सभी पांच आरोपियों सलीम अंसारी, विजय जाधव, मोहम्मद कासिम, हाफिज शेख उर्फ कासिम बंगाली और सिराज रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और वे सभी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

Trending news