हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही, 32 की मौत
Advertisement

हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही, 32 की मौत

उत्तराखंड में बादल फटने व बाढ़ से अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं, हिमाचल में मनाली के पलचान में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई।

देहरादून : उत्तराखंड में बादल फटने व बाढ़ से अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं, हिमाचल में मनाली के पलचान में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई।
शुक्रवार रात असी गंगा और भागीरथी में बादल फटने से आई बाढ़ ने भटवाड़ी व गंगोरी सहित डुण्डा व उत्तरकाशी में जमकर तबाही मचाई। भागीरथी और अस्सी गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने से अफरातफरी मच गई। प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर 26 लोगों के बहने की पुष्टि की है। बाढ़ की चपेट में आने से 200 से अधिक मकान बह गए वहीं, पुलिस-प्रशासन ने देर रात उत्तरकाशी शहर की जोशियाड़ा बस्ती में 300 से अधिक परिवारों को इंटर कालेज और कलक्ट्रेट परिसर में शिफ्ट कर दिया।
उधर, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी में बना पुल ध्वस्त हो गया है। प्रशासन ने उत्तरकाशी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में तेज बारिश के चलते देर रात एक मकान ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। भूस्खलन से चारधाम यात्रा बाधित हो गई है। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। (एजेंसी)

Trending news