मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते दौर के मशहूर अभिनेता प्राण के सफल ऑपरेशन और उनका स्वास्थ्य ठीक होने की जानकारी दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, मैं अपने सह-कलाकार, वरिष्ठ और फिल्म बिरादरी के सबसे अच्छे इंसान प्राण से मिला, वह आईसीयू में हैं। उनका ऑपरेशन हुआ है। वह फिलहाल बात नहीं कर सकते। वह ठीक लग रहे थे। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं।
प्राण के बेटे सुनील ने बताया कि अभी वह अस्पताल में ही हैं और ठीक हैं। कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राण को हिंदी सिनेमा में बेहतरीन नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने `ब्रह्मचारी` `जंजीर` `कर्ज` `डॉन` सरीखी फिल्मों में काम किया है। (एजेंसी)
अभिनेता प्राण
अभिनेता प्राण आईसीयू में, हालत स्थिर
महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते दौर के मशहूर अभिनेता प्राण के सफल ऑपरेशन और उनका स्वास्थ्य ठीक होने की जानकारी दी है।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.