अभिनेत्री लीना मारिया ने बैंक को लगाया 19 करोड़ का चूना
Advertisement

अभिनेत्री लीना मारिया ने बैंक को लगाया 19 करोड़ का चूना

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल ने एक बैंक को 19 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अभिनेत्री को जालसाजी और धोखाधड़ी के इस आरोप में यहां एक फार्म हाऊस से पुलिस ने गिरफ्तार किया। लीना मारिया (25) अपने पुरुष मित्र बालाजी के साथ रह रही थी। बालाजी भी मामले में आरोपी है और वह फरार है।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
नई दिल्ली : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लीना मारिया पॉल ने एक बैंक को 19 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अभिनेत्री को जालसाजी और धोखाधड़ी के इस आरोप में यहां एक फार्म हाऊस से पुलिस ने गिरफ्तार किया। लीना मारिया (25) अपने पुरुष मित्र बालाजी के साथ रह रही थी। बालाजी भी मामले में आरोपी है और वह फरार है।
दिल्ली पुलिस और चेन्नई पुलिस ने संयुक्त रूप से दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुरबेरी इलाके में स्थित पॉल के फार्म हाउस पर सोमवार की रात छापा मारा। पुलिस के मुताबिक बालाजी ने चेन्नई स्थित केनरा बैंक की शाखा से एक आईएएस अधिकारी बनकर संपर्क साधा और जाली दस्तावेज पेश कर एक फर्म खोलने के नाम पर 19 करोड़ का ऋण मंजूर करा लिया। दोनों चेन्नई में दो अन्य मामलों में भी वांछित हैं। एक अधिकारी के अनुसार, एक महीना पहले दोनों दिल्ली आए और फार्महाऊस में अपना ठिकाना बना लिया।

Trending news