प्रियंका के आइटम सॉन्ग की कीमत 2.8 करोड़!
Advertisement

प्रियंका के आइटम सॉन्ग की कीमत 2.8 करोड़!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्‍यों न, उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया है कि प्रियंका ने एक आइटम नंबर के लिए 2.8 करोड़ रुपये लिए हैं।

ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्‍यों न, उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया है कि प्रियंका ने एक आइटम नंबर के लिए 2.8 करोड़ रुपये लिए हैं।
आपको बता दें कि निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला आने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक आइटम नंबर पर ठुमके लगाती नजर आएंगी। इसके बदले में उन्‍हें भारी भरकम रकम मिली है। फिल्‍म में आइटम नंबर के बोल हैं बबली बदमाश। जानकारी के अनुसार, इस पहले आइटम नंबर को लेकर प्रियंका खासा उत्साहित हैं। गौर हो कि फिल्‍म शूटआउट एट वडाला की निर्माता एकता कपूर हैं।
प्रियंका ने कहा कि वह लंबे समय से एकता के साथ काम करने की इच्छुक थी। अब तक आइटम नंबर करने को लेकर ज्‍यादा उत्साहित नहीं रही हैं, लेकिन एकता इस बात पर अड़ी रहीं कि मुझे ये गाना करना ही होगा। मैंने उनके साथ काम करने के इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया।
इस फिल्म में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, मनोज वाजपेयी और सोनू सूद भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है।

Trending news