मेरा पति मेरा आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा है: युक्ता मुखी
Advertisement

मेरा पति मेरा आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दे रहा है: युक्ता मुखी

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी और उसके पति प्रिंस तुली का विवाद निकृष्ट से निकृष्टतम होता जा रहा है। युक्ता मुखी के वकील टी ईरानी ने कल (शुक्रवार को) अदालत को बताया कि प्रिंस के पास युक्ता के कुछ आपत्तिजनक वीडियो हैं जिन्हें जब्त किया जाना चाहिए क्योंकि वह (प्रिंस तुली) उन्हें लीक करने की धमकी दे रहा है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री युक्ता मुखी और उसके पति प्रिंस तुली का विवाद निकृष्ट से निकृष्टतम होता जा रहा है। युक्ता मुखी के वकील टी ईरानी ने कल (शुक्रवार को) अदालत को बताया कि प्रिंस के पास युक्ता के कुछ आपत्तिजनक वीडियो हैं जिन्हें जब्त किया जाना चाहिए क्योंकि वह (प्रिंस तुली) उन्हें लीक करने की धमकी दे रहा है। जिससे युक्ता की छवि खराब हो सकती है।
ईरानी ने प्रिंस के वकीलों अविनाश गुप्ता और एफ फ्रेडरिक द्वारा पेश प्रिंस की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया। युक्ता मुखी के अंबोली पुलिस थाने में अपने पति और ससुरवालों के खिलाफ केस दर्ज करने पर प्रिंस ने अग्रिम जमानत याचिका के लिए अर्जी दी है। युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, विश्वासघात, क्रूररता और अप्राकृतिक सेक्स का केस दर्ज करवाया है। सूत्रों के अनुसार मुखी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति अक्सर उसे पीटता है और गाली गलौच करता है। प्रिंस के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता एवं प्रताड़ना) और 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत केस दर्ज किया गया है।
जमानत अर्जी में प्रिंस के वकीलों ने कहा है कि यह मामला साल भर बाद दायर किया गया है। उनका कहना है कि युक्ता सालभर से अपने पति से अलग रह रही है। घर छोड़ने के बाद उसने फैमिली कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। तो फिर उसने एक साल बाद एफआईआर दर्ज क्यों कराई। उन्होंने कहा कि युक्ता ने तुली पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाया है लेकिन इसे साबित करने के लिए उसके पास साक्ष्य नहीं है।

प्रिंस तुली ने पहले आरोप लगाया था कि युक्ता 35 लाख रुपए ले गई है। वहीं युक्ता के वकील का तर्क था कि इतना कैश घर में कौन रखता है। युक्ता ने तब कहा था कि प्रिंस को तुरंत हिरासत में लिया जाना चाहिए। युक्ता ने कहा कि शादी के वक्त वह दो करोड़ रुपए स्त्री धन के रूप में लाई थी लेकिन उसे केवल दो लाख रुपए ही मिले।
युक्ता की शादी 2 नवंबर 2008 को हुई थी और उनका एक बेटा भी है। युक्ता मुखी दिसंबर 1999 में मिस वर्ल्ड बनी थी। मुखी को लंदन के ओलंपिया थियेटर में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। उस वक्त मुखी की उम्र 20 साल थी। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन उनका फिल्मी करियर सफल नहीं रहा तो उन्होंने शादी कर लगी। भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी प्रिंस तुली का न्यूयॉर्क में व्यापार है। वह फाइनेंसियल कंसलटेंट के रूप में काम करते हैं। तुली के परिवार का मध्य भारत में होटल, मॉल, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा और निर्माण क्षेत्र के औजारों का व्यवसाय है।

Trending news