विद्या, रणवीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, अभिनेता
Advertisement

विद्या, रणवीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, अभिनेता

सातवें वाषिर्क अप्सरा अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सहित छह पुरस्कार जीतकर जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ (जेडएनएमडी) छाई रही।

मुंबई : सातवें वाषिर्क अप्सरा अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन सहित छह पुरस्कार जीतकर जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ (जेडएनएमडी) छाई रही। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अलावा जोया ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार जीता और सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार उन्हें रीमा काग्ती के साथ मिलकर दिया गया।

 

फरहान अख्तर को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता जबकि बोस्को केसर को ‘सेनोरिटा’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के पुरस्कार से बुधवार की रात नवाजा गया। रणवीर कपूर को ‘रॉकस्टार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि विद्या बालन को ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

 

 

प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन प्रणिती चोपड़ा को ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। प्रकाश राज को सिंघम के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक के पुरस्कार से नवाजा गया।

 

‘रॉकस्टार’ के संगीत के लिए ए आर रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, ‘नादान परिंदे’ के लिए इरशाद खान को सर्वश्रेष्ठ गीतकार और ‘साडा हक’ के लिए मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (पुरुष) का अवॉर्ड मिला। श्रेया घोषाल को बॉडीगार्ड के गीत ‘तेरी मेरी..’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्र्व गायिका का पुरस्कार मिला। रजत अरोड़ा को ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक के पुरस्कार से नवाजा गया।

 

तकनीकी पुरस्कारों की श्रेणी में शाहरुख खान की रा.वन ने तीन पुरस्कार जीते। रसेल पुकुट्टी और अमृत प्रीतम दत्ता को सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव (रेड चिली वीएफएक्स) और सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग (अनूप देव और तरुण भंडारी) को इस फिल्म के लिए पुरस्कार मिले। (एजेंसी)

Trending news