शादी-विवाह सीजन के चलते सोना, चांदी में उछाल
Advertisement

शादी-विवाह सीजन के चलते सोना, चांदी में उछाल

कमजोर वैश्विक रूख के बावजूद मौजूदा शादी-विवाह सीजन के कारण स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 210 रू. की तेजी के साथ 30,250 रू. प्रति दस ग्राम बोले गये।

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक रूख के बावजूद मौजूदा शादी-विवाह सीजन के कारण स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 210 रू. की तेजी के साथ 30,250 रू. प्रति दस ग्राम बोले गये। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी के भाव 230 रू की तेजी के साथ 42,830 रू. किलो हो गए।
बाजार सूत्रों के अुनसार मौजूदा शादी-विवाह वालों की मांग पूरा करने के लिए स्टाकिस्टों की पुन: लिवाली के चलते सोना, चांदी की कीमतों में तेजी आई। उन्होंने बताया कि डॉलर की तुलना में रूपया कमजोर होनेसे सोने का आयात मंहगा हो जाता है। इससे भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।
घरेलू बाजार में सोना 99. 9 ओैर 99.5 शुद्ध के भाव 210 रू. की तेजी के साथ क्रमश: 30,250 रू. और 30,050 रू. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,900 रू. प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 230 रू. की तेजी के साथ 42,830 रू. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 340 रू. चढ़कर 42,130 रू. किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रू. की तेजी के साथ 80,000 : 81,000 रू. प्रति सैंकड़ा बंद हुए। (एजेंसी)

Trending news