बिकनी में उदय चोपड़ा के साथ देखी गईं नरगिस फाखरी
Advertisement

बिकनी में उदय चोपड़ा के साथ देखी गईं नरगिस फाखरी

अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बिकनी प्रकरण के बाद अब इसमें नया नाम उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी का जुड़ गया है। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी मालदीव में नए साल की खुशियां मना रहे हैं। पापराजी ने फाखरी को समुद्र तट पर बिकनी पहने हुए अपने कैमरों में कैद किया है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बिकनी प्रकरण के बाद अब इसमें नया नाम उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी का जुड़ गया है। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी मालदीव में नए साल का जश्न मनाते देखा गया है। पापराजी ने फाखरी को समुद्र तट पर बिकनी पहने हुए अपने कैमरों में कैद किया है। फाखरी के साथ उदय कपूर भी हैं। तस्वीर में फाखरी काली बिकनी पहने हुए नजर आ रही हैं।
एक समाचार पत्र के मुताबिक मालदीव में फाखरी औऱ उदय पूरे मस्ती के मूड में दिखाई दिए।
दोनों कलाकारों को कई बार एक साथ देखा गया है जिससे दोनों के बीच अफेयर होने की अटकलें लगती रही हैं। उदय चोपड़ा ने हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में पूछे जाने पर यही कहा कि वह इस बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं। नरगिस के बारे में भी कुछ भी पूछे जाने पर वह हमेशा यही कहते दिखे कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। नरगिस ने भी अपनी फिल्म मद्रास कैफे के प्रचार के दौरान कहा कि उदय चोपडा़ और वह सिर्फ दोस्त हैं। लेकिन मालदीव की तस्वीर इस दोस्ती की एक अलग तस्वीर बयां करती दिखती है।

Trending news