शाहरुख खान, बराक ओबामा सबसे पसंदीदा पिता
Advertisement

शाहरुख खान, बराक ओबामा सबसे पसंदीदा पिता

फादर्स डे से ठीक पहले कराए गए एक सर्वेक्षण में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सबसे पसंदीदा पिता के रूप में उभरे हैं। फादर्स डे इस रविवार को है।

शाहरुख खान, बराक ओबामा सबसे पसंदीदा पिता

नई दिल्ली : फादर्स डे से ठीक पहले कराए गए एक सर्वेक्षण में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सबसे पसंदीदा पिता के रूप में उभरे हैं। फादर्स डे इस रविवार को है।

मैट्रीमोनियल साईट शादी डॉट कॉम ने हाल ही में एक सर्वे कराया। इस सर्वे में 5,500 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे में लोगों से सबसे लोकप्रिय पिता के बारे में सवाल किए गए।

जब महिलाओं से भारत के बारे में पूछा गया कि देश में आदर्श पिता आप किसे मानते हैं तो सबसे ज्यादा महिलाओं ने शाहरुख खान का नाम सबसे ज्यादा लिया। शाहरुख के तीन बच्चे हैं। वे अपने बच्चों के साथ जब भी समय मिलता है घूमने जाते हैं और उनका ख्‍याल रखते हैं।

वहीं, जब महिलाओं से वर्ल्ड के आदर्श पिता के बारे में पूछा गया तो महिलाओं ने सबसे ज्यादा बराक ओबामा को वोट देकर लिस्ट में सबसे आगे रखा। इस सूची में महानायक अमिताभ और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम भी था। 

Trending news