पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के आवास में मिला शव
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के आवास में मिला शव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के सुनहरी बाग स्थित घर में आज सुबह 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के सुनहरी बाग स्थित घर में आज सुबह 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। वह शैलजा के घर काम करने वाली नौकरानी का पति था। पुलिस को सुबह करीब 8 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस एवं फारेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

शव शैलजा के आवास में सर्वेंट क्वार्टर में पाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) एसबीएस त्यागी ने कहा, मौत अप्राकृतिक है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Trending news