छात्रसंघ चुनाव: JNU में नहीं चला मोदी का जादू, सभी सीटों पर AISA का कब्जा
Advertisement

छात्रसंघ चुनाव: JNU में नहीं चला मोदी का जादू, सभी सीटों पर AISA का कब्जा

देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में मोदी का जादू नहीं चला। आज जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आए। जिसमें वामपंथी छात्र संगठन आईसा ने जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में सभी चारों महत्वपूर्ण पद पर जीत हासिल की।

छात्रसंघ चुनाव: JNU में नहीं चला मोदी का जादू, सभी सीटों पर AISA का कब्जा

ज़ी मीडिया ब्यूरो/रामानुज सिंह
नई दिल्ली
: देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में मोदी का जादू नहीं चला। आज जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आए। जिसमें वामपंथी छात्र संगठन आईसा ने जेएनयू छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में सभी चारों महत्वपूर्ण पद पर जीत हासिल की। आशुतोष कुमार अध्यक्ष और अनंत प्रकाश नारायण उपाध्यक्ष चुने गए हैं। चिंटू कुमारी महासचिव और शफाकत हुसैन बट संयुक्त सचिव बने हैं।
 
जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय में मोदी का जादू खूब चला, इस बार छात्रसंघ के कल आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चारों महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा जमा लिया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एबीवीपी के पास तीन सीटें थी, लेकिन इस साल अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए एबीवीपी चारों सीटों पर कब्जा जमाने पर सफल रही। लेकिन इस बार कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) को करारी हार झेलनी पड़ी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव में शुक्रवार को 54% से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया था। जेएनयू में महिलाओं की सुरक्षा और छात्रावासों में सुविधाएं आदि चुनाव के प्रमुख मुद्दे थे।

Trending news