रांची में 'संसद' से कांग्रेस पर मोदी का हमला, 'आकाशवाणी करने वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते'
Advertisement
trendingNow174780

रांची में 'संसद' से कांग्रेस पर मोदी का हमला, 'आकाशवाणी करने वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते'

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा की संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर करीब 1 बजे यहां रैली को संबोधित करेंगे।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा:-
* 2014 का आम चुनाव जन आंदोलन बन जाएगा-मोदी
* झारखंड के भाग्य का निर्माण भाजपा ही कर सकती है-मोदी
* जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास न हो-मोदी
* बेरोजगारों को रोजगार चाहिए, झूठे वादे नहीं-मोदी
* झारखंड दुनिया के समृद्ध देशों की बराबरी कर सकता है-मोदी
* आकाशवाणी करने वाले लोग देश का भला नहीं कर सकते-मोदी
* कांग्रेस देश की जनता से कटी हुई हैं-मोदी
* देश की जनता को विकास चाहिए, विभाजन नहीं-मोदी
* जनता क्या चाहती है यह कांग्रेस को सुनाई नहीं देता-मोदी
* कांग्रेस पार्टी देश पर बोझ बन गई है-मोदी
* झारखंड में नौजवान बेरोजगार क्यों है-मोदी
* झारखंड में बिजली के कारखाने बंद क्यों-मोदी
* झारखंड में कोयले का भंडार, फिर कोयला और बिजली का आयात क्यों-मोदी
* बारिश के बावजूद झारखंड में पानी की किल्लत क्यों-मोदी
* जो सरकार पीने और सिंचाई का पानी नहीं दे सके वो सरकार जनता की भलाई क्या कर सकती है-मोदी
* कुछ लोगा आकाशवाणी करके गायब हो जाते हैं-मोदी
* कुछ लोग सिर्फ भाषण देकर गायब हो जाते हैं-मोदी
* दिल्ली की सरकार को लकवा मार गया है-मोदी
* विकास के लिए नेक इरादे चाहिए-मोदी
* कांग्रेस अपना दायित्व नहीं निभा रही है-मोदी
* ऐसे समय में केंद्र में सही सरकार होना जरूरी-मोदी
*झारखंड को विकास की नई उचाईयों तक ले जाना है-मोदी
* इरादे के लिए सिर्फ वादे नहीं-मोदी
* विकास ही सभी समस्यों का समाधान-मोदी
*2014 ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटें भाजपा को दें-मोदी
* झारखंड के विकास के लिए दिल्ली का सहयोग जरूरी है-मोदी
* कांग्रेस को न विकास की चिंता है न सुशासन की-मोदी
* 13 साल में तो बहुत कुछ बदल जाता है-मोदी
* कांग्रेस के भरोसे झारखंड का भाग्य नहीं बदल सकता है-मोदी
* उत्तराखंड, झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता है-मोदी
* छत्तीसगढ़ के लोगों ने भाजपा में विश्वास दिखाया-मोदी
*उत्तराखंड, झारखंड विकास में पीछे-मोदी
* अलग राज्य बनाने के बाद विकास में छत्तीसगढ़ आगे-मोदी
* कांग्रेस की नीतियों से झारखंड पिछड़ा-मोदी
*अटल के सपनों का झारखंड बनाना है-मोदी
*अलग राज्य के उम्मीदों को पूरा करना है-मोदी
*अटल जी ने झारखंड के सपने को पूरा किया-मोदी
* दिल्ली ने दबाई झारखंड की आवाज-मोदी
*50 साल तक दिल्ली की सरकार नहीं सुनी-मोदी
* झारखंड में गरीबी क्यों है-मोदी
* झारखंड में अपार खनिज संपदा है, फिर भी विकास में पीछे-मोदी
* झारखंड बलिदान की भूमि है-मोदी
* बिरसा मुंडा की धरती को नमन-मोदी
..............................
मोदी को सुनने के लिए यहां जन सैलाब सा उमड़ पड़ा है। हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के लिए यहां सिर्फ तीन घंटे रुकेंगे। मोदी की रैली के लिए प्रदेश भाजपा ने जमकर तैयारी की है। रैली के लिए बनाए गए स्टेज को संसद का रूप दिया गया है। इससे पहले मोदी के छत्तीसगढ़ में एक रैली में बनाए गए स्टेज को लाल किला के रूप दिया गया था।
इस बीच रैली के आयोजन स्थल धुर्वा में पूरे प्रदेश से लोगों के पहुंचने का तांता लगा हुआ है और बीती रात से ही यहां दूर दराज के जिलों से हजारों की संख्या में बसों और अन्य वाहनों से लोग पहुंचने लगे हैं। धुर्वा इलाके को सुबह देखने से लगता है जैसे यहां बड़ा जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय ने बताया कि दिन के दस बजते बजते पूरे क्षेत्र में तिल रखने की जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों की तरह नरेन्द्र मोदी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और आज की रैली प्रदेश में ऐतिहासिक होगी। मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और केन्द्रीय नेता सौदान सिंह भी यहां आयेंगे।
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र राय ने बताया कि जिस स्टेज से मोदी रैली को संबोधित करेंगे उससे लगेगा की वे संसद से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। रैली के लिए तीन स्टेज बनाई गई हैं। एक स्टेज से मोदी संबोधित करेंगे और अन्य दो स्टेज पार्टी के नेताओं के बैठने के लिए बनाई गई हैं। भाजपा का दावा है कि इस रैली में 5 लाख लोग जुटेंगे।
बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मोदी रविवार को विमान से दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे पहुंचेंगे। रैली को संबोधित करने के बाद दोपहर 3.30 बजे वापस रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी।
रैली रांची के प्रभात तारा स्कूल के मैदान में होगी। मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्टेज से 55 फीट दूरी पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। रैली में मोदी की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। गुजरात पुलिस की एक टीम पहले से ही रांची में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुकी है। रैली स्थल पर 20 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही डॉग स्कॉड भी तैनाती की गई है। रैली के इलाके में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है। रैली में शामिल होने वाले हर एक व्यक्ति को कड़े सुरक्षा दायरे से गुजरना होगा। रैली में शामिल होने वालों की पूरी जांच होगी उसके बाद ही उन्हें रैली में शामिल होने दिया जाएगा।

Trending news