संघ की सरकार गठन में भूमिका नहीं : भाजपा
Advertisement

संघ की सरकार गठन में भूमिका नहीं : भाजपा

भाजपा ने आज इस बात से इंकार किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सरकार गठन में कोई भूमिका है। पार्टी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के बीच विचार विमर्श के बाद सरकार का गठन होगा।

नई दिल्ली : भाजपा ने आज इस बात से इंकार किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सरकार गठन में कोई भूमिका है। पार्टी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के बीच विचार विमर्श के बाद सरकार का गठन होगा।
तेज राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा नेता संघ मुख्यालय केशवकुंज पहुंच रहे हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने हालांकि कहा कि संघ सामाजिक संगठन है जो केवल राष्ट्रहित के मुद्दों पर बोलता है। सरकार गठन पर विचार विमर्श के बाद फैसला लेने में भाजपा सक्षम है। उन्होंने खुद और अन्य नेताओं की संघ नेताओं से मुलाकात को ‘नियमित’ बताया।
यह पूछने पर कि क्या सरकार गठन में संघ की भूमिका है, नायडू ने कहा कि ये सवाल ही नहीं उठता। संघ ऐसे मसलों में कभी हस्तक्षेप नहीं करता। उन्होंने कहा कि हम स्वयंसेवक हैं। हम संघ मुख्यालय अपने वरिष्ठों से मिलने आते हैं। ये हमारे जीवन का हिस्सा है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। नरेन्द्र मोदी के सरकार बनाने से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संघ मुख्यालय पर आकर संघ नेताओं से मुलाकात की। (एजेंसी)

Trending news