पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अभी भी ICU में भर्ती, लेकिन हालत स्थिर
Advertisement
trendingNow172638

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अभी भी ICU में भर्ती, लेकिन हालत स्थिर

आईसीयू में भर्ती पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का हालत स्थिर हैं। अस्पताल के सूत्र ने बताया, कांबली अब भी आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई : आईसीयू में भर्ती पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का हालत स्थिर हैं। अस्पताल के सूत्र ने बताया, कांबली अब भी आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।
42 साल के कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जुलाई 2012 में कांबली के दिल का ऑपरेशन हुआ था लेकिन इस खबर को गुप्त रखा गया था। शुक्रवार को कांबली कार चलाकर चेम्बूर से बांद्रा जा रहे थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सड़क पर तैनात एक महिला ट्रैफिक पुलिस कांबली को लेकर लीलावती अस्पताल गई थी। वर्ष 2012 में कांबली की दो रक्त वाहिनियों की एंजियोप्लास्टी की गई थी।
अपनी बल्लेबाजी के लिए चर्चित रहे विनोद कांबली क्रिकेट से अलग होने के बाद टीवी शोज में नजर आते रहे हैं। विनोद कांबली स्कूली क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ 664 रनों की तत्कालीन विश्व रिकॉर्ड साझेदारी के लिए जाने जाते हैं। हाल में सचिन के रिटायरमेंट के बाद कांबली ने कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है कि सचिन ने विदाई भोज में न्योता नहीं दिया।

Trending news