महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन
Advertisement

महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के साथ ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हषर्वर्धन ने कहा है कि सरकार गठित होने के एक पखवाड़े के भीतर तात्कालिक महत्व के मुद्दों तथा महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल का गठन कर दिया जाएगा।

fallback

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के साथ ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हषर्वर्धन ने कहा है कि सरकार गठित होने के एक पखवाड़े के भीतर तात्कालिक महत्व के मुद्दों तथा महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल का गठन कर दिया जाएगा।
हषर्वर्धन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस की ‘सोच’ के खिलाफ हैं जिसने दिल्ली में 15 साल शासन किया और लोगों को समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही। उनका मानना है कि दूसरे स्थान पर चल रही आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा से ज्यादा कांग्रेस के वोटों पर कब्जा किया है।
हषर्वर्धन ने कहा कि मैं 7 से 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना बनाने के लिए प्रशासन को निर्देश दूंगा ताकि सभी मोचो’ पर एकसाथ काम शुरू किया जा सके। उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर मुख्य ध्यान देगी। गश्त बढ़ाई जाएगी, एक महिला कार्य बल का गठन किया जाएगा तथा अंधेरे स्थानों को रोशन किया जाएगा।
भाजपा नेता ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बारे में कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने पर यह संभव हो सकेगा। नतीजों और रूझानों की ओर इशारा करते हुए हषर्वर्धन ने कहा कि उन्हें (कांग्रेस) 15 साल मिले, लेकिन शहर की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। उनकी पहचान भ्रष्टाचार, घोटाले और महंगाई की बनी है। उन्होंने पार्टी के भीतर किसी भी तरह की कलह से इंकार किया। (एजेंसी)

Trending news