लड़के के पेट से निकले सिक्के, ब्लेड, प्लास्टिक बैग
Advertisement

लड़के के पेट से निकले सिक्के, ब्लेड, प्लास्टिक बैग

एंडोस्कोपिक सर्जरी के दौरान यहां 22 साल के एक लड़के के पेट में से 25 सिक्के, एक ब्लेड, प्लास्टिक का बैग और एक टूटे हुए टूथ ब्रश का हिस्सा निकाला गया।

अकोला (महाराष्ट्र): एंडोस्कोपिक सर्जरी के दौरान यहां 22 साल के एक लड़के के पेट में से 25 सिक्के, एक ब्लेड, प्लास्टिक का बैग और एक टूटे हुए टूथ ब्रश का हिस्सा निकाला गया।

ऑपरेशन करने वाले डॉ सुनील मपारी ने बताया कि यहां घंटे भर तक चली एंडोस्कोपिक सर्जरी में लड़के के पेट से ये सारी चीजें निकाली गयीं। बुलढाना जिले के रहने वाले 22 साल के राहुल को 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी सोनोग्राफी करने पर पेट में यह सब सामान होने का पता चला।

डॉक्टर के मुताबिक यह जांच का विषय है कि भूलवश सिक्के या अन्य चीजें लड़के के पेट में जाती रहीं या वह किसी लत के कारण पागलपन में इस तरह की हरकत करता रहा। छह डॉक्टरों के दल ने उसका ऑपरेशन किया।   (एजेंसी)

 

Trending news