पति ने अपनी पत्नी के माथे में ठोक दी 5 इंच की कील
Advertisement

पति ने अपनी पत्नी के माथे में ठोक दी 5 इंच की कील

देश की राजधानी में एक बार फर मानवता शर्मसार हुई है। दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी के माथे में पांच इंच की कील ठोक दी।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक बार फर मानवता शर्मसार हुई है। दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी के माथे में पांच इंच की कील ठोक दी। कील ठोकने के बाद आरोपी पति ने पीड़िता को रातभर अपने तीन बच्चों के साथ छोड़ दिया। महिला के सिर से रातभर खून बहता रहा। सुबह इस घटना के बारे में पड़ोसियों को पता चला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में हमले के बाद ममता (27) कोमा में चली गई। यह घटना जी ब्लॉक में बुधवार देर रात उस समय हुई जब ममता और पप्पू अपने कमरे में थे और उनके तीन बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।

Trending news