रायपुर : वेटर ने मॉडल से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
Advertisement

रायपुर : वेटर ने मॉडल से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुंबई से आई एक मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक होटल के वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुंबई से आई एक मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक होटल के वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां भाषा को बताया कि शहर के गंज थाना क्षेत्र में एक होटल में मॉडल से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने वेटर विजय कुमार खुंटे को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई निवासी मॉडल अपने दोस्त के साथ शादी के सिलसिले में रायपुर आई हुई थी। माडल का दोस्त रायपुर निवासी है तथा व्यापार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं तथा वे शादी करने वाले हैं। इसी सिलसिले में दोनों रायपुर आए हुए थे। बीती रात जब मॉडल होटल की पार्किंग में पहुंची तब वेटर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे घबराई मॉडल जब वहां से भागी तो वेटर ने उसे घायल कर दिया।
इसके बाद मॉडल ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर होटल के अन्य ग्राहक और कर्मचारी वहां पहुंच गए और वेटर को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंच कर वेटर खुंटे को गिरफ्तार कर लिया। (एजेंसी)

Trending news