अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने 15 मुसाफिरों की हत्या की
Advertisement
trendingNow1229014

अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने 15 मुसाफिरों की हत्या की

संदिग्ध तालिबानी बंदूकधारियों ने मध्य अफगानिस्तान में एक वाहन को रोक कर उसमें सवार 15 मुसाफिरों की सड़क किनारे हत्या कर दी।

हेरात (अफगानिस्तान) : संदिग्ध तालिबानी बंदूकधारियों ने मध्य अफगानिस्तान में एक वाहन को रोक कर उसमें सवार 15 मुसाफिरों की सड़क किनारे हत्या कर दी।

हमले में सिर्फ एक ही व्यक्ति बच निकला। हत्याएं घोर प्रांत में हुई हैं। यहां हथियारबंद हमलावरों ने 11 पुरुषों, तीन महिलाओं और एक बच्चे की गोलीमार कर हत्या कर दी।

घोर प्रांत के राज्यपाल के प्रवक्ता अब्दुल हाई खातिबी ने बताया, ‘उन्होंने सभी मुसाफिरों को एक पंक्ति में खड़ा होने का हुक्म दिया और एक-एक करके उनको गोली मार दी।’ उन्होंने कहा, ‘एक शख्स भागने में कामयाब रहा। मृतकों को सिर और छाती में गोली मारी गई है।'

घोर प्रांत के पुलिस प्रमुख फहीम कईम ने गुरुवार रात हुई घटना की पुष्टि करते हुए संदिग्ध तालिबानी उग्रवादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। हमले की तुरंत जिम्मदारी किसी ने नहीं ली है। तालिबान अक्सर उन घटनाओं में शामिल होने से इनकार करता है जिनमें आम नागरिक पीड़ित होते हैं।

यह घटना उसी दिन घटित हुई जिस दिन फिनलैंड की दो महिला सहायता कार्यकर्ताओं की पश्चिमी शहर हेरात में अज्ञान बंदूकधारियों ने एक टैक्सी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा तखार प्रांत में विस्फोटक से भरी मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़-भाड़ वाले एक बाजार में छह आम नागरिकों की हत्या कर दी जबकि 20 से ज्यादा लोग इसमें जख्मी हो गए।

Trending news