अलकायदा का खात्मा महत्वपूर्ण उपलब्धि: व्हाइट हाउस
Advertisement

अलकायदा का खात्मा महत्वपूर्ण उपलब्धि: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने कहा है कि इराक युद्ध की समाप्ति, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अलकायदा को नष्ट करना ओबामा प्रशासन की विदेश नीति की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं।

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने कहा है कि इराक युद्ध की समाप्ति, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अलकायदा को नष्ट करना ओबामा प्रशासन की विदेश नीति की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति अपनी जिन सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं का वर्णन करेंगे, उनमें इराक में युद्ध की समाप्ति, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के पहाड़ों में संचालन के लिए पूरा गढ़ स्थापित कर लेने वाले अलकायदा को निष्क्रिय एवं नष्ट करने की सफलता हासिल कर लेने के बाद अफगानिस्तान में युद्ध को जिम्मेदार तरीके के साथ निपटाना शामिल है।
जब उनसे ओबामा प्रशासन की विदेश नीति की बड़ी उपलब्धियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह विदेश नीति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह पुरुष और महिला जवानों की बहादुरी में कोई कसर न रखने का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा दल के अन्य सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई। इन सदस्यों में संघ सरकार के खुफिया अधिकारी, कूटनीतिक अधिकारी और कुछ असैन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। उन्होंने अफगानिस्तान में असैन्य संस्थानों की स्थापना के प्रयास में अहम भूमिका निभाई ताकि अफगानिस्तान फिर कभी अलकायदा या दूसरे चरमपंथी संगठनों की गतिविधियों के संचालन का गढ़ न बन सके, जो अमेरिका या हमारे सहयोगियों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। अर्न्‍स्ट ने कहा कि विदेश नीति की महत्वपूर्ण उपलब्ध्यिों का श्रेय पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को जाता है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि इस राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ को जिन उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए, उन पर पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन को भी गर्व होगा। (एजेंसी)

Trending news