पाकिस्तान में आतंकवादियों ने की नौ लोगों की हत्या
Advertisement

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने की नौ लोगों की हत्या

उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में सशस्त्र आतंकवादियों ने आज सरकार समर्थक शांति समिति के सदस्यों के घर पर हमला कर कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

पेशावर : उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में सशस्त्र आतंकवादियों ने आज सरकार समर्थक शांति समिति के सदस्यों के घर पर हमला कर कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
खबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के बड़ाबेर इलाके में आतंकवादियों के एक समूह ने सरकार समर्थक शांति मिलिशिया के कमांडर इसरार खान के घर पर हमला किया और खान एवं उनके परिवार के नौ अन्य सदस्यों की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने पहले इसरार के घर पर हथगोले फेंके और बाद में अंधाधुंध गोलीबारी करनी शुरू कर दी। 18 महीने पहले इसरार के भाई जफर की भी हत्या कर दी गयी थी। जफर सामुदायिक पुलिस के लिए काम करता था। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने एक स्थानीय शांति समिति के साथ संबंधों की वजह से इसरार के परिवार को निशाना बनाया।
पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा। पीड़ितों के शव पोस्टमार्टम के लिए एक स्थानीय अस्पताल में ले जाए गए। बताया जा रहा है कि इसरार और शांति समिति के एक दूसरे सदस्य मुख्तियार के घरों पर 20 से अधिक आतंकवादियों ने हमला किया। दोनों को उनकी आतंकवादी विरोधी गतिविधियों के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। (एजेंसी)

Trending news