तीन में से एक अपंजीकृत बच्चा भारत में : यूनीसेफ
Advertisement

तीन में से एक अपंजीकृत बच्चा भारत में : यूनीसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 5 साल से कम उम्र के 1 करोड़ 10 लाख ऐसे बच्चे रहते हैं जिनका जन्म पंजीकृत नहीं किया गया और इस तरह दुनिया भर में तीन अपंजीकृत बच्चों में से एक भारत का है।

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 5 साल से कम उम्र के 1 करोड़ 10 लाख ऐसे बच्चे रहते हैं जिनका जन्म पंजीकृत नहीं किया गया और इस तरह दुनिया भर में तीन अपंजीकृत बच्चों में से एक भारत का है।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा है कि वैश्विक रूप से 5 साल से कम उम्र क तकरीबन 23 करोड़ बच्चों का जन्म पंजीकृत नहीं किया जाता और उनमें से आधे से ज्यादा (59 फीसदी) एशिया में हैं। रिपोर्ट के अनुसार दीगर 37 फीसदी अपंजीकृत बच्चे उप सहारा अफ्रीका के हैं। बाकी 4 फीसदी अन्य क्षेत्रों के हैं।
रिपोर्ट के अनुसार अकेले 2012 में 5 करोड़ 70 लाख बच्चों के जन्म का पंजीकरण नहीं किया गया। इस तरह उस साल दुनिया भर में पैदा 10 में से चार बच्चे अपंजीकृत रह गए। यूनीसेफ की उप कार्यकारी निदेशक गीता राव गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जन्म पंजीकरण महज किसी अधिकार से ज्यादा है। यह बताता है कि कैसे समाज पहले किसी बच्चे की शिनाख्त और वजूद को मान्यता देती है।’
गीता ने कहा, ‘जन्म पंजीकरण यह गारंटी करने की एक कुंजी भी है कि बच्चों को भूला नहीं जाए, उनके अधिकार नकारे नहीं जाएं या उनके देशों की प्रगति से छिपाया नहीं जाए। (एजेंसी)

Trending news