इंडिया गेट पर विदेशी बाबू का देसी ठुमका, भोजपुरी गाने पर मचा दिया धमाल
Advertisement
trendingNow12490452

इंडिया गेट पर विदेशी बाबू का देसी ठुमका, भोजपुरी गाने पर मचा दिया धमाल


Indian Gate Viral Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी लड़का और भारतीय लड़की इंडिया गेट पर भोजपुरी गाने पर  ठुमका लगाते नजर आ रही है. 

इंडिया गेट पर विदेशी बाबू का देसी ठुमका, भोजपुरी गाने पर मचा दिया धमाल

Indian Gate Viral Video: भारत की संस्कृति को दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं. जब भी कोई  विदेश के लोग भारत की यात्रा पर आते हैं. तब कुछ विदेशियों को भारत के लोगों से इतना प्यार और लगाव हो जाता है कि वह भारत छोड़ के जाने का मन नहीं करता है. विदेशी भारत के लोग के साथ मिल घूल के रहना चाहते हैं . इसी क्रम में भारत आए एक अमेरिकन लड़के को यहां की एक लड़की अपने साथ रील बनाने के लिए पकड़ लिया उनके साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रही है. 

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अमेरिकी लड़का और भारतीय लड़की इंडिया गेट पर भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो खेसारी लाल यादव के गाने “कटोरे कटोरे” पर फिल्माया गया है.

इंडिया गेट पर विदेशी बाबू का देसी ठुमका

यह वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट का है, जहां एक लड़की भोजपुरी गाने पर एक अमेरिकी लड़के के साथ जमकर डांस कर रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लड़का बहुत खुशी-खुशी लड़की के साथ डांस कर रहा है और लड़की के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहा है. दोनों खेसारी लाल यादव के गाने “कटोरे कटोरे” पर ठुमके लगा रहे हैं. लड़के की खुशी देखकर लगता है कि उसे भोजपुरी गाने बहुत पसंद हैं और वह डांस करते हुए गिरने के बावजूद भी रुक नहीं रहा है. अमेरिकी लड़का भारतीय लड़की के साथ डांस को बहुत एन्जॉय कर रहा है और उसके डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहा है.

 

इंडिया गेट पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल इस वीडियो इंस्टाग्राम पर @sanam_dancer97 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक 46 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. वहीं एक लाख 47 हजार लोगों ने लाइक किया. वायरल वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "खतरे से खेल रही है ये लड़की". एक अन्य यूजर ने लिखा, "देखो बिहार के लोग अंग्रेज को भी अपने इशारे पर नचा लेते हैं".

Trending news