सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले शख्स ने दिया विदेशी लड़की को दिल, शादी के लिए किया ऐसा काम
Advertisement

सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले शख्स ने दिया विदेशी लड़की को दिल, शादी के लिए किया ऐसा काम

UP Government School: जापान के टोक्यो शहर की रहने वाली मसाको ने बीते रविवार को अजीत से शादी रचाई और इस शादी में सैकड़ों मेहमान शरीक होने के लिए पहुंचे. दोनों टोक्यो के हिकारी तुल्सेन कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई.

सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले शख्स ने दिया विदेशी लड़की को दिल, शादी के लिए किया ऐसा काम

Japanese Wedding: भारत के कई युवाओं में यह देखने को मिल रहा है कि वह विदेश की दुल्हन खोजकर लाते हैं और फिर भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी रचाते हैं. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया इलाके में देखने को मिला. डेईडिहा गांव का रहने वाला शख्स अजीत त्रिपाठी एक इंजीनियर है और उसके पिता राजेंद्र त्रिपाठी एक किसान हैं. जापान के टोक्यो शहर की रहने वाली मसाको ने बीते रविवार को अजीत से शादी रचाई और इस शादी में सैकड़ों मेहमान शरीक होने के लिए पहुंचे. दोनों टोक्यो के हिकारी तुल्सेन कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे, जहां से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई.

भारतीय शख्स ने की जापानी दुल्हन से शादी

कंपनी में ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत मसाको दो साल पहले टोक्यो में अजीत त्रिपाठी से मुलाकात हुई. दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. मसाको को अजीत त्रिपाठी से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकर बेहद ही खुशी हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. पहले तो दोनों को उनके पैरेंट्स को मनाना था कि वह दोनों एक दूसरे संग शादी करना चाहते हैं. आखिर में दोनों ने अपने पैरेट्स को शादी के लिये मना लिया और फिर भारतीय संस्कृति से शादी करने के लिए राजी हुए.

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में संपन्न हुई शादी

शादी के लिए दिन-तारीख तय की गई और बड़े ही धूमधाम से शादी हुई. शादी में दोनों ही परिवार से कई सारे मेहमान इकट्ठा हुए. मालूम हो कि अजीत त्रिपाठी ने बस्ती के गांव से सरकारी स्कूल में प्रारंभिक पढ़ाई की. हाईस्कूल पास करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई अयोध्या से की. इसके बाद उसने बीटेक पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में की और फिर इसके बाद 2014 में वह जापान चला गया. जापान के टोक्यो में अपनी जॉब शुरू की और इसी दौरान मसाको से मुलाकात की और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी. अब शादी होने के बाद दोनों एक साथ रहेंगे.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news