दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो... लड़कियों ने शुरू कर दिया ऐसा प्रदर्शन, सोच में पड़ गए लोग
Advertisement
trendingNow12477040

दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो... लड़कियों ने शुरू कर दिया ऐसा प्रदर्शन, सोच में पड़ गए लोग

Viral News: शादी के लिए लड़कियां अलग-अलग तरह के लड़कों को ढूंढती है पर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपको विश्वास ही नहीं होगा. चलिए जानते हैं विस्तार से..

दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो... लड़कियों ने शुरू कर दिया ऐसा प्रदर्शन, सोच में पड़ गए लोग

Viral News: देश और दुनिया में अलग-अलग जगहों पर कई तरह के अतरंगी होता रहता है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है कभी-कभी तो कुछ ऐसा अतरंगी वीडियो वायरल हो जाता है जिसके बारे में लोगों ने कल्पना भी नहीं की होती है. आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते होंगे तो फिर आप बखूबी इस बात को समझते होंगे. वैसे कई सारी वीडियो आपने देखे होंगे जिसने आपको पूरी तरह से हैरान कर दिया होगा. उन वीडियो की लिस्ट में आप एक नया मजेदार वीडियो को एड कर लीजिए. जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. 

क्या कभी आपने कभी ऐसा प्रोटेस्ट देखा है

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियों का एक ग्रुप "दाढ़ी हटाओ प्यार बचाओ" के नारे के साथ रैली निकाल रहा है. इस रैली में लड़कियों ने क्लीन शेव बॉयफ्रेंड्स के समर्थन में तख्तियां उठाई हुई हैं, जिन पर मजेदार और चौंकाने वाले संदेश लिखे हैं जैसे "No Clean Shave No Love" और "दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो, Choice तुम्हारी". इस वीडियो को देखकर कुछ लोग इसे मजाकिया और मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ दिखावा या रील्स के लिए किया गया एक स्टंट बता रहे हैं. हालांकि इस रैली का असली मकसद क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. यह हो सकता है कि यह किसी प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा हो या फिर सिर्फ मजाक के तौर पर किया गया हो. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ADULTGRAM | 

 

यूजर दे रहे है प्रतिक्रिया 

वायरल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh  नाम के यूजर ने शेयर किया. वीडियो को अब तक लाखों से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया. वायरल वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ऐसा कुछ लड़के करे तो बवाल हो जाएगा". जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "दाढ़ी से क्या दिक्कत है इन्हें?". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इनके घर वाले ये देखकर इनकी कुटाई नहीं करते क्या?"

ये भी पढ़ें: नाचने लगा ये शख्स, गांव वाले देखकर बोले- ये तो छपरी छाप डांस कर रहा...
 

 

Trending news