हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून को लेकर प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी जिलों में जलभराव, बाढ़ और आपात स्थितियों से निपटने के लिए अधिकारियों को फील्ड में रहकर निगरानी करने, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त रखने, 24x7 कंट्रोल रूम संचालित करने और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह तैयार रखने को कहा है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी विभाग को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए QR कोड आधारित 'Track & Trace' सिस्टम और 8 नई ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की. नई व्यवस्था से शराब की हर बोतल की रियल-टाइम ट्रैकिंग होगी, जिससे अवैध बिक्री और टैक्स चोरी पर रोक लगेगी.
हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 22 जून को एक अहम कैबिनेट बैठक बुलाई है, जो चंडीगढ़ सचिवालय में आयोजित होगी. इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है.
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और पूरे देश में सिख गुरुओं के योगदान तथा उनके इतिहास को सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है.
Haryana NCR Region: NCR की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं होगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के पांच जिलों को NCR रीजन से बाहर करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है और मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी.
Rajpura News: ਸੰਮੇਲਨ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜਪੁਰਾ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪੁਰਾਣਾ ਰਿਸ਼ਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਰਗਾ ਮਾਹੌਲ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਨੂੰ ਵੀਰਾਂ ਅਤੇ ਸੂਰਮਿਆਂ ਦੀ ਧਰਤੀ ਦੱਸਦਿਆਂ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਨਮਨ ਕੀਤਾ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया. माइकल क्लार्क, जो भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच की कमेंट्री के लिए आए थे, ने सीएम से मुलाकात के दौरान एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सैनी ने दो छक्के लगाए.
प्रदेश सरकार द्वारा पात्र बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के उद्देश्य से इस विशेष सफर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का नाम दिया गया है. प्रशासन की तरफ से इस भव्य कार्यक्रम और यात्रियों की विदाई को लेकर स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
Dhuri AAP Protest News: ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣਾ ਵਿਰੋਧ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह तन्नू से मुलाकात की, जिसे आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में दिल्ली-एनसीआर के विकास, बढ़ते शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, जल प्रबंधन और ई-गवर्नेंस जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत की गई.
पानीपत में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत के साथ यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर की सुविधा मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन कर 80 लो-फ्लोर एसी ई-बसों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें से 40 बसें पानीपत के लिए हैं. पहले से चल रही बसों को मिलाकर अब कुल 45 बसें 13 रूट्स पर चलेंगी.
Haryana AC Bus: नायब सिंह सैनी 28 जून को पानीपत से हरियाणा की नई इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत करेंगे. इस दौरान करीब 80 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिनमें से 40 बसें पानीपत डिपो से संचालित होंगी. सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाना है.
Haryana 10 Industrial Policy 2026: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रमुख औद्योगिक नीतियों को मंजूरी दी गई. इन नीतियों का उद्देश्य संकल्प पत्र और बजट घोषणाओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए विनिर्माण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरती प्रौद्योगिकियों, हरित उद्योगों तथा कृषि आधारित आर्थिक विकास को व्यापक बढ़ावा देना है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हुई बैठक के बाद कई अहम घोषणाएं कीं. बैठक में अंतरराज्यीय जल बंटवारे और विकास परियोजनाओं पर सहमति बनी.
सरकार ने खराब फसलों के मुआवजे के तौर पर किसानों के खातों में 370.52 करोड़ रुपये डाले हैं। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत 38.88 करोड़ रुपये जारी किए गए. अब किसानों को आढ़तियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, 13.77 लाख किसानों को उनके 'जे-फॉर्म' सीधे व्हाट्सएप पर भेजे गए हैं.
नायब सिंह सैनी की इस नियुक्ति पर हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में थोड़ी बहुत चर्चा है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार प्रेस से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने यह कहकर तहलका मचा दिया था कि आप लोग चिंता ना करें हमारे पास सब व्यवस्था है चुनाव हम ही जीतेंगे. बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी.
Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी शहरी निकायों में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाने की घोषणा की है. 'मेरा वार्ड, स्वच्छ वार्ड' के संकल्प के साथ शुरू होने वाले इस अभियान में कचरा प्रबंधन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी होगा और वार्डों को रैंकिंग दी जाएगी, आइए विस्तार से जानें.
Ladli Lakshmi Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत बड़ी राहत देते हुए 35.55 लाख लाभार्थियों को 1144.55 करोड़ की राशि जारी की. इसमें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9.68 लाख लोगों को 203.28 करोड़ और दयालु योजना के तहत 7875 लोगों को 298.07 करोड़ दिए गए.
Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि ममता सरकार घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब इन मुद्दों से तंग आ चुकी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कार्यभार संभालते ही जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था, वह महज एक दस्तावेज नहीं बल्कि सरकार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत की तरह है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 में जारी 217 संकल्पों में से 60 को एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया गया है, जबकि 120 पर तेजी से काम जारी है.
सीएम सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए झूठी बातें बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले दिल्ली में शासन के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए थे और अब दूसरे राज्यों में भी ऐसा ही कर रही है.
Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक स्थित MDU में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक्स में भाग लेने वाले एथलीट अपनी मेहनत और हौसले से समाज को एक मजबूत संदेश दे रहे हैं.