Shocking: चिड़ियाघर में घूमते-घूमते अचानक शेर के पिंजड़े में कूद गई महिला, फिर देखिए क्या हुआ
Advertisement

Shocking: चिड़ियाघर में घूमते-घूमते अचानक शेर के पिंजड़े में कूद गई महिला, फिर देखिए क्या हुआ

Woman and Lion: चिड़ियाघर के कर्मचारियों को कुछ समझ में नहीं आया कि महिला शेर के पिंजड़े की तरफ क्यों जा रही है. फिर अचानक महिला ने ऐसी छलांग लगाई कि वह जाकर शेर के सामने गिरी. इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग हैरान रह गए.

Shocking: चिड़ियाघर में घूमते-घूमते अचानक शेर के पिंजड़े में कूद गई महिला, फिर देखिए क्या हुआ

Jumping Into Lions Cage: लोग चिड़ियाघर घूमने जाते हैं तो वे सोचते हैं कि खतरनाक जानवरों से दूर ही रह जाए तो ज्यादा बेहतर होगा. क्योंकि कई बार चिड़ियाघर में खतरनाक जानवर लोगों पर हमला कर देते हैं. लेकिन रूस में तो गजब हो गया. यहां के एक चिड़ियाघर में एक महिला खुद ही शेर के पिंजरे में कूद पड़ी. इसके बाद शेर ने उसकी हालत बहुत खराब कर दी.

यह महिला नशे में थी लेकिन..
दरअसल यह घटना रूस के एक चिड़ियाघर की है. रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक चिड़ियाघर को पब्लिक के लिए खोला गया था और उस दिन लोग उसमें आना शुरू ही हुए थे तभी लोगों के साथ एक महिला भी चिड़ियाघर में पहुंच गई. रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला नशे में थी लेकिन चिड़ियाघर के कर्मचारी समझ नहीं पाए. चिड़ियाघर में कई जानवरों का ठिकाना था महिला शेर के पिंजड़े की तरफ जा रही थी.

पिंजड़े की दीवार फांदकर उस पार
पहले तो लोगों ने समझा कि वह शायद दूर से ही शेर को देखकर वापस लौट आएगी, लेकिन ऐसा नहीं था. वह महिला पिंजड़े के एकदम नजदीक पहुंच गई और फिर चिड़ियाघर के कर्मचारी और अधिकारी कुछ समझ पाते तब तक महिला पिंजड़े की दीवार फांदकर उस पार पहुंच गई. महिला शेर के पास जाकर गिरी इसके बाद से शेर उठा और उठते हैं महिला पर जबरदस्त तरीके से अटैक कर दिया.

शेर ने एक ही बार में महिला के हाथ अपने जबड़े में भर लिए और उसे चबा डाला. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. चिड़ियाघर के अधिकारियों ने महिला को बचाया और शेर को काबू में किया. महिला को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है. इस घटना की कुछ तस्वीरें और सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं.

(भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं)

Trending news