Advertisement
trendingPhotos2220199
photoDetails1hindi

Guruwar Puja: भाग्य का नहीं मिल रहा साथ? आज पूजा में शामिल करें बस ये 5 चीजें, जल्द बनेंगे बिगड़े काम

Guruwar Vrat Niyam: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किए भगवान विष्णु को पूजा के दौरान ये 5 चीजें अर्पित कर दें. इस उपाय को करने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं. 

 

गुरुवार के उपाय

1/7
गुरुवार के उपाय

सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं. श्री हरि को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पूजा में इन 5 चीजों को अवश्य शामिल करें. 

होती है मां लक्ष्मी की पूजा

2/7
होती है मां लक्ष्मी की पूजा

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का भी विधान है. इस दिन विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती और व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए आज के दिन पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें. 

तुलसी के पत्ते

3/7
तुलसी के पत्ते

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है. ऐसे में गुरुवार के दिन पूजा के समय श्री हरि को तुलसी के पत्ते अर्पित करने से वे जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. साथ ही, संभव हो तो भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी की माला अवश्य पहनें. बता दें कि भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम की पत्नी तुलसी हैं और भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है. 

पीताबंर

4/7
पीताबंर

भगवान विष्णु को पीतांबर भी कहते हैं. उन्हें पीला रंग बहुत प्रिय है. इसलिए कहते हैं गुरुवार के दिन पूजा के समय पीले रंग के कपड़े धारण करें. साथ ही, भगवान विष्णु को पीतांबर जरूर अर्पित करें. इससे जगत के पालनहार प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं. 

नारियल अर्पित करें

5/7
नारियल अर्पित करें

गुरुवार को भगवान विष्णु को पूजन करते समय नारियल करना शुभ माना गया है. इसलिए पूजन के दौरान उन्हें नारियल जरूर अर्पित करें. बता दें कि नारियल उनकी प्रिय चीजों में से एक है. 

लगाएं पीला भोग

6/7
लगाएं पीला भोग

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करन से जल्द ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है. भगवान विष्णु को आज के दिन पीली चीजों का भोग अवश्य लगाएं. इस दौरान आप भगवान को पीला हलवा, गुड़ चने की दाल, केला, केसरिया भात आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं. 

वैजयंती के फूल

7/7
वैजयंती के फूल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वैजयंती के फूल भगवान विष्णु को बहुत पसंद हैं. इसलिए गुरुवार के दिन उन्हें वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें. इससे विष्णु जी प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ट्रेन्डिंग फोटोज़