Advertisement
trendingPhotos2397555
photoDetails1hindi

कंप्यूटर का Mouse कैसे करता है काम? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

How Computer Mouse Work: आज के समय में ज्यादातर लोग कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं. कंप्यूटर या लैपटॉप को कंट्रोल करने के लिए माउस की जरूरत होती है. लैपटॉप में तो फिर वो टच पैड दिया जाता है, जिससे बिना माउस के भी उस पर काम किया जा सकता है. वहीं, कंप्यूटर पर बिना माउस के काम करना मुश्किल हो सकता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि माउस कैसे काम करता है? कैसे माउस को हिलाने से स्क्रीन पर कर्सर भी मूव होने लगता है. आइए जानते हैं कि माउस कैसे काम करता है. 

माउस के अंदर क्या होता है?

1/5
माउस के अंदर क्या होता है?

माउस के अंदर मुख्यत दो प्रकार के सेंसर होते हैं जो माउस के मोशन को ट्रैक करते हैं. पहला होता है ऑप्टिकल सेंसर और दूसरा होता है लेजर सेंसर माउस. दोनों तरह के माउस मार्केट में उपलब्ध होते हैं. यूजर अपनी पसंद से कोई भी माउस खरीद सकते हैं. 

 

ऑप्टिकल सेंसर माउस

2/5
ऑप्टिकल सेंसर माउस

ऑप्टिकल सेंसर माउस में एलईडी रोशनी निकालता है जो माउस पैड पर चमकती है. माउस के नीचे एक सेंसर होता है जो लाइट की रिफ्लेक्टेड रेज को ट्रैक करता है. माउस की स्पीड सेंसर द्वारा ट्रैक की गई लाइट की स्पीड से निर्धारित होती है.

 

लेजर सेंसर माउस

3/5
लेजर सेंसर माउस

कुछ उच्च-गुणवत्ता वाले माउस में लेजर सेंसर होते हैं. यह ऑप्टिकल सेंसर की तरह ही काम करता है, लेकिन यह एक एलईडी की बजाय एक लेजर का उपयोग करता है. लेजर सेंसर ज्यादा सटीक होते हैं और विभिन्न प्रकार की सतहों पर बेहतर काम करते हैं. 

 

माउस कैसे काम करता है?

4/5
माउस कैसे काम करता है?

जब आप माउस को हिलाते हैं, तो सेंसर आपके माउस पैड की सतह में होने वाले बदलावों को लगातार मापता रहता है. डेटा फिर एक इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल में परिवर्तित हो जाता है. यह सिग्नल कंप्यूटर को भेजा जाता है. कंप्यूटर यह सिग्नल प्राप्त करता है और उसके आधार पर स्क्रीन पर कर्सर को मूव करता है. 

 

माउस ट्रैकिंग की विशेषता

5/5
माउस ट्रैकिंग की विशेषता

DPI (Dots Per Inch) माउस ट्रैकिंग की एक विशेषता होती है. यह एक माप है जो बताता है कि आपका माउस कितनी सटीकता से आपकी गति को ट्रैक करता है. ज्यादा DPI का मतलब है कि माउस ज्यादा सटीक होगा.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़