महादेव को मनाने के लिए सावन में अपनी राशि के अनुसार जपें 'शिव मंत्र'
Advertisement

महादेव को मनाने के लिए सावन में अपनी राशि के अनुसार जपें 'शिव मंत्र'

आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए शिव का कौन सा मंत्र शुभ रहेगा.

भगवान शिव.

नई दिल्ली: भगवान शिव भोले भंडारी हैं. उनकी पूजा जो जिस भाव से करता है उसे वो उसी भाव से फल देते हैं. शिव अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए दौड़े चले आते हैं. आज से भगवान शिव का प्रिय मास श्रावण मास प्रारंभ हो गया है. शिव के इस पावन मास की शुरुआत भी उनके प्रिय दिन यानी सोमवार से हो रही है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए श्रावण मास में हम सभी विभिन्न विधियों से शिव की साधना-आराधना करते हैं लेकिन यदि श्रावण मास में अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव के मंत्र का विधि-विधान से जाप किया जाए तो निश्चित रूप से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव अपने साधक की हर मनोकामना पूरी करते हैं. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए शिव का कौन सा मंत्र शुभ रहेगा-

मेष राशि-
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पूरे सावन महीने में 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें. इस मंत्र जप के साथ भगवान शिव को बिल्ब पत्र चढ़ाना न भूलें. 

वृष राशि-
वृष राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के मंत्रों का उच्चारण करें. 

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम् ॥

परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमाशंकरम्।
सेतुबंधे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥

वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यंबकं गौतमीतटे।
हिमालये तु केदारम् घुश्मेशं च शिवालये॥

एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यति॥

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का जप करें. 

ये भी पढ़ें- PHOTOS: सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

कर्क राशि-
श्रावण मास में शिव का आशीर्वाद पाने के लिए कर्क राशि के जातक 'ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:' मंत्र का जाप करें. 

सिंह राशि-
सिंह राशि के जातक 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का जाप करें. 

कन्या राशि-
कन्या राशि के जातक भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए पूजा में 'ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:' मंत्र का जप करें. 

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातक शिव कृपा पाने के लिए पूरे सावन मास में 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जप विशेष रूप से करें. 

धनु राशि-
धनु राशि के जातक शिव कृपा से तमाम बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जप करें. 

मकर राशि-
मकर राशि के जातक भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जप करें. 

कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए 'ॐ हौम ॐ जूँ स:' मंत्र का जप करें. 

मीन राशि-
मीन राशि के जातक शिव कृपा पाने के लिए 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जप करें.

Trending news