पुरुषों को भी होती है पीरियड्स की प्रॉब्लम, 26 फीसदी ने मानी बात
Advertisement

पुरुषों को भी होती है पीरियड्स की प्रॉब्लम, 26 फीसदी ने मानी बात

हर चौथे पुरुष का मानना है कि उन्हें भी मंथली पीरियड्स की समस्या महसूस होती है। एक सर्वे में सामने आए इस तथ्य के मुताबिक पुरुषों ने भी महीने में एक विशेष समय के दौरान थकावट, झुंझलाहट जैसी समस्याओं का अनुभव होता है।

पुरुषों को भी होती है पीरियड्स की प्रॉब्लम, 26 फीसदी ने मानी बात

नई दिल्ली : हर चौथे पुरुष का मानना है कि उन्हें भी मंथली पीरियड्स की समस्या महसूस होती है। एक सर्वे में सामने आए इस तथ्य के मुताबिक पुरुषों ने भी महीने में एक विशेष समय के दौरान थकावट, झुंझलाहट जैसी समस्याओं का अनुभव होता है।

करीब ढाई हजार महिलाओं-पुरुषों पर हुए इस सर्वे में शामिल करीब दो तिहाई महिलाओं ने माना कि उनके पति को पीरियड्स वाली समस्याओं का अनुभव होता है। करीब 20 फीसदी ने माना कि उनके पति को उनकी तुलना में भी अधिक तकलीफ होती है। सर्वे में सामने आया कि करीब 26 फीसदी पुरुषों को पीरियड्स के लक्षणों का अनुभव हुआ।

सर्वे में सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 43 फीसदी महिलाओं ने कहा कि पीरियड्स के दौरान उन्होंने अपने साथी की मदद भी की। पीरियड्स के दौरान पुरुषों को मोटे तौर पर निम्नलिखित समस्याओं का अनुभव होता है।
1. चिड़चिड़ापन - 56 फीसदी ने बताया
2. आम दिनों की तुलना में अधिक थकावट - 51 फीसदी ने बताया
3. लगातार भूख का अहसास - 43 फीसदी ने बताया
4. मन ना लगना - 43 फीसदी ने माना
5. वजन के प्रति संवेदनशीलता - 12 फीसदी ने बताया
7. शरीर में ऐंठन - पांच फीसदी

Trending news