'जीवन के लिहाज से ज्यादा सूखी है मंगल की सतह'
Advertisement

'जीवन के लिहाज से ज्यादा सूखी है मंगल की सतह'

वैज्ञानिकों के अनुसार मंगल की सतह अत्यंत सूखी है और लाखों सालों से इसी तरह है। उन्होंने कहा कि आज इस लाल ग्रह पर जीवन कठिन है। वैज्ञानिकों ने मंगल की सतह पर जल की कमी को भी दर्शाया है।

'जीवन के लिहाज से ज्यादा सूखी है मंगल की सतह'

लंदन : वैज्ञानिकों के अनुसार मंगल की सतह अत्यंत सूखी है और लाखों सालों से इसी तरह है। उन्होंने कहा कि आज इस लाल ग्रह पर जीवन कठिन है। वैज्ञानिकों ने मंगल की सतह पर जल की कमी को भी दर्शाया है।

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग के नेतृत्व में कराये गये एक अध्ययन में अनुसंधाकर्ताओं के दल को उल्कापिंडों पर जंग नहीं होने का पता चला जो इस बात की ओर इशारा करता है कि मंगल लाखों सालों से सूखा है। यह अनुसंधान मंगल ग्रह के मौजूदा पर्यावरण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

Trending news