जकार्ता : भारत के लिए 18वें एशियाई खेलों का 13वां दिन (31 अगस्त) मिलाजुला रहा. भारत के हिस्से कोई स्वर्ण पदक तो नहीं आया लेकिन रजत और कांस्य पदक जरूर आए. मुक्केबाज अमित पंघल ने पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में जगह बना कर स्वर्ण की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन महिला हॉकी टीम की फाइनल में हार बड़ा झटका रही. हॉकी में स्वर्ण के बजाए रजत से संतुष्ट होने के अलावा मुक्केबाजी की 75 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में विकास कृष्ण के चोट के कारण सेमीफाइनल नहीं खेलने से निराशा हुई. चोट के कारण स्वर्ण पदक का यह प्रबल दावेदार कांसे तक सीमित रह गया.
भारत कुल 65 पदकों के साथ पदकतालिका में आठवें स्थान पर है. इसमें से 13 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं.
भारतीय दल का आज (1 सितंबर) एशियाई खेलों में 14वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है:
मुक्केबाजी :
पुरूष लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) : अमित बनाम हसनबॉय दुसमातोव (दोपहर साढ़े 12 बजे)
ब्रिज :
पुरुष पेयर फाइनल 2 (सुबह साढ़े आठ बजे)
महिला पेयर फाइनल 2 (सुबह साढ़े आठ बजे)
मिश्रित पेयर फाइनल 2 (सुबह साढ़े आठ बजे)
कैनो/कयाक :
कैनो डबल (सी2) 200 मी पुरुष फाइनल : प्रकांत शर्मा/ओईनाम जेम्सबॉय सिंह (सुबह साढ़े सात बजे)
कयाक फोर (के4) 500 मीटर महिला : भारत (सुबह दस बजे)
हॉकी :
पुरुष कांस्य पदक मैच : भारत बनाम पाकिस्तान (शाम चार बजे)
जूडो :
मिश्रित टीम राउंड 16 : भारत (सुबह साढ़े सात बजे)
स्क्वाश :
महिला टीम फाइनल : भारत बनाम हांगकांग (दोपहर डेढ़ बजे)