PIC: धोनी को सेना की वर्दी में देख सहवाग पर भी चढ़ा देशभक्ति का रंग
Advertisement

PIC: धोनी को सेना की वर्दी में देख सहवाग पर भी चढ़ा देशभक्ति का रंग

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत के दूसरी बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय प्रादेशिक सेना ने एक नवंबर 2011 को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था. 

महेंद्र सिंह धोनी ने सेना की वर्दी में पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार किया (PIC : IANS)

नई दिल्ली: मुंबई में वर्ल्डकप 2011 के फाइनल में यादगार छक्का जड़कर भारत को खिताब दिलाने के ठीक सात साल बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सभी के आकर्षण का केंद्र बने, जब इस मानद लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना की वर्दी में पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार किया. धोनी के लिए यह खुशनुमा संयोग रहा कि उन्हें यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान वर्ल्डकप जीत की 7वीं वर्षगांठ के मौके पर दिया गया. बता दें कि भारत ने 2 अप्रैल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता थाय 

  1. 2 अप्रैल 2011 को ही टीम इंडिया बनी थी दूसरी बार चैंपियन
  2. सेना ने दी है धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि
  3. महेंद्र सिंह धोनी को 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी हुई है. धोनी के नेतृत्व में भारत के दूसरी बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय प्रादेशिक सेना ने एक नवंबर 2011 को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था. कपिल देव के बाद धोनी भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह सम्मान दिया गया. धोनी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से यह पुरस्कार हासिल किया.

VIDEO : धोनी ने लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में लिया पद्मभूषण

धोनी के पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. सेना की वर्दी में मार्च करते हुए आकर पद्म भूषण स्वीकार करने को लेकर हर तरफ धोनी की तारीफ हो रही है.

बधाइयों की इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को बधाई दी, लेकिन धोनी को बधाई देने के साथ ही सहवाग पर भी देशभक्ति का रंग चढ़ गया है. 

धोनी का फौजी अवतार, लेफ्ट राइट लेफ्ट करते आए और राष्ट्रपति को किया सैल्यूट

सहवाग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सहवाग और राहुल द्रविड़ सेना की वर्दी में एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा है- #इंडियनआर्मी #जयहिंद 

 

#indianarmy #jaihind

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on

महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण मिलने पर बधाई देते हैं सहवाग ने ट्वीट किया था- मार्च पास्ट, सैल्यूट, हाथों में सर्टिफिकेट थामना, सबकुछ बेहद खूबसूरत. मुबारक, लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी. 106 पारा टीए बटालियन #PadmaBhushan !

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को इससे पहले 2007 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, जबकि 2009 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया गया.

Trending news