IPL 2023: धोनी के बाद ये 2 खिलाड़ी CSK के अगले कप्तान बनने के दावेदार! मैदान पर विस्फोटक हैं तेवर
Advertisement

IPL 2023: धोनी के बाद ये 2 खिलाड़ी CSK के अगले कप्तान बनने के दावेदार! मैदान पर विस्फोटक हैं तेवर

MS Dhoni Captaincy: IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2023 के बाद बतौर कप्तान और खिलाड़ी आगे खेलना मुमकिन नहीं होगा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सफल टीमों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे नंबर पर आती है. 

IPL 2023: धोनी के बाद ये 2 खिलाड़ी CSK के अगले कप्तान बनने के दावेदार! मैदान पर विस्फोटक हैं तेवर

Chennai Super Kings Captain: IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2023 के बाद बतौर कप्तान और खिलाड़ी आगे खेलना मुमकिन नहीं होगा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सफल टीमों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे नंबर पर आती है. चेन्नई सुपर किंग्स के नाम 4 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही IPL 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे. धोनी के संन्यास के बाद ऐसे 2 खिलाड़ी हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान बन सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों पर:  

1. ऋतुराज गायकवाड़

महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान बनाया जा सकता है. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ एक युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें महाराष्ट्र की कप्तानी करने का भी अनुभव है. चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी के बाद अगले कप्तान के तौर पर तैयार भी कर सकती है. ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साल 2020 में आईपीएल डेब्यू किया था. धोनी के बाद ये खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है. आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चौथी बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी कर चुके हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाए थे और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था. 16 मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ ने 45.35 की शानदार औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले थे.

2. रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटारमेंट के बाद सीएसके (CSK) की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार बताए जाते हैं. वो फिलहाल जबर्दस्त फॉर्म में हैं और खुद धोनी भी उनपर पूरा भरोसा करते हैं. बता दें कि रवींद्र जडेजा आने वाले दिनों में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा में वे सभी गुण मौजूद हैं, जिससे वह आने वाले दिनों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं. बेहतरीन बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में माहिर रवींद्र जडेजा सीएसके में धोनी का उत्तराधिकारी बनने के लिए सबसे आगे हैं. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news