IPL 2020: क्रिस गेल की नजरें छक्कों के इस जादुई आंकड़े पर
Advertisement

IPL 2020: क्रिस गेल की नजरें छक्कों के इस जादुई आंकड़े पर

आईपीएल 2020 के दौरान वेस्टइंडीज और किंग्स इलेवन पंजाब के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के पास टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के मारने का सुनहरा मौका है. 

टी20 में 1000 छक्के लगाने का गेल के पास मौका (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. यही कारण है जो गेल को यूनिवर्स बॉस के नाम से जाना जाता है. आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अपना जलवा बिखरने के लिए क्रिस गेल इन दिनों किंग्स इलेवन पंजाब के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं. इस बीच आईपीएल के 13वें संस्करण कै दौरान क्रिस गेल की नजरें टी20 क्रिकेट में 1000 छक्कों के अश्विनीय आंकड़े को पार करने पर रहेंगी. 

  1. टी20 में 1000 छक्कों से 22 कदम दूर गेल
  2. अब तक क्रिस गेल ने जड़े हैं 978 सिक्स
  3. आईपीएल में गेल के नाम 326 छक्के

यह भी पढ़ें- क्या पृथ्वी शॉ इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? इंस्टाग्राम से मिल रहे हैं इशारे

टी-20 में 1000 छक्कों से 22 सिक्स दूर गेल
कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने बल्ले से आईपीएल, टी20 इंटरनेशनल (T20I) और देश, विदेश की कई टी20  लीग में जमकर धूम मचाई है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे अधिक छक्के अगर किसी बल्लेबाज के नाम हैं, तो वो सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 326 बार गेंद को दर्शकों के बीच में दे मारा है. ऐसे में अगर गौर करें क्रिस गेल के ऑल ओवर टी20 क्रिकेट में छक्कों के रिकॉर्ड की तो गेल ने अब तक 978 सिक्स जड़े हैं. जिसके तहत क्रिस गेल को 1000 टी20 छक्कों के लिए महज 22 छक्कों की जरूरत है. 

जिस हिसाब से क्रिस गेल का बल्ला आईपीएल में आग उगलता है, उस आधार पर गेल यह पड़ाव आने वाले आईपीएल 13 (IPL 13) में आसानी से हासिल कर सकते हैं. क्रिस गेल आईपीएल के साथ-साथ दुनियाभर की तमाम टी20 लीग में अपने आतिशी खेल की छाप छोड़ चुके हैं. इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी क्रिस गेल ने 105 छक्के लगाए हैं और वह ऐसा करने वाले विश्व के पांचवे बल्लेबाज हैं. 

क्रिस गेल  होंगे 1000 टी20 छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज
अगर क्रिस गेल आईपीएल 2020 के दौरान अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की ओर से 22 छक्के लगा देते हैं, तो वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन जाएंगे, जो फटाफट क्रिकेट फॉर्मेट में 1000 छक्कों का आंकड़ा छूएंगे. ऐसे में इस आईपीएल के तहत सभी की निगाहें क्रिस गेल पर रहेंगी कि वह इस कारनामे को कितनी जल्दी पूरा करते हैं. 

गेल के बाद अगर किसी और बल्लेबाज के नाम टी20 क्रिकेट (T20) में सबसे अधिक छक्कें है तो वह उनके हमवतन ऑल राउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Keiron Pollard) हैं. पोलार्ड के नाम भी टी20 क्रिकेट में 672 छक्के हैं. ऐसे में कीरोन पोलार्ड की भी यही कोशिश रहेगी वह इस सीजन में 28 छक्के लगाकर 700 टी20 सिक्स जड़ने का कीर्तिमान हासिल कर लें. 

Trending news