मुंबई में बन रहा है MS Dhoni का sea facing बंगला, पत्नी Sakshi ने शेयर की तस्वीरें
Advertisement

मुंबई में बन रहा है MS Dhoni का sea facing बंगला, पत्नी Sakshi ने शेयर की तस्वीरें

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मुंबई में बनवा रहे है नया घर, पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें 

एमएस धोनी, साक्षी धोनी और बेटी जीवा (File Photo)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं. धोनी का मुंबई में नया घर तैयार हो रहा है. उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर बनते हुए नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं.

  1. परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं धोनी 
  2. मुंबई ने नया घर बनवा रहे है धोनी
  3. पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें उनके घर का काम जोरों-शोरों से चल रहा है. साक्षी ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है ‘न्यू होम’. साक्षी और धोनी का यह घर मुंबई में है और इस घर की सी फेसिंग है. उनके इस नए घर को आर्किटेक्चर डिजाइनर शांतनु गर्ग ने डिजाइन किया है.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

इस समय में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने परिवार के साथ रांची के फार्म हाउस में रहते है. उनके इस आलीशान घर का नाम 'कैलाशपति' है और ये घर सात एकड़ में फैल हुआ है. इसमें उन्होंने एक बंगला और कार-बाइकों के लिए गैराज भी बनाया हुआ है. इस घर में धोनी 2017 में शिफ्ट हुए थे. इससे पहले तक वो रांची के ही 'हरमू हाउसिंग' के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

बता दें कि धोनी (MS Dhoni) ने विश्वकप 2019 के कुछ समय बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उसके बाद धोनी आईपीएल 2020 में मैदान पर नजर आए थे. लेकिन इस बार उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और आईपीएल के इतिहास में टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. उनके टूर्नामेंट से बाहर होने पर साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने एक कविता लिखी थी. 

Trending news