मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के नाम हो सकती है स्थायी सीट, जानिए डिटेल
Advertisement
trendingNow1730896

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के नाम हो सकती है स्थायी सीट, जानिए डिटेल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2011 में वानखेड़े के मैदान में सिक्स लगाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था.

वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान जो कुछ भी भारतीय क्रिकेट और फैन्स को दिया उसे कभी भी भूलाया जा नहीं सकता है. खासतौर मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान  धोनी के बैट से निकला वो ऐतिहासिक छक्का. अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन धोनी के इस सिक्स की याद में महेंद्र सिंह धोनी को एक खास तोहफा देने की योजना बना रहा है. सूत्रों की मानें  तो एमसीए  (MCA) एक प्रस्ताव के तहत यह योजना बना रहा है कि वानखेड़े स्टेडियम में धोनी का वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स जिस सीट पर गिरा था, उस सीट को धोनी के नाम से स्थायी तौर पर रिजर्व कर दिया जाए.

  1. एमसीए बढ़ाएगा महेंद्र सिंह धोनी का सम्मान.
  2. वानखेड़े में धोनी के लिए हो सकती है स्थायी सीट.
  3. एमएस धोनी ने इसी मैदान में वर्ल्ड कप जिताया था.

यह भी पढ़ें- जानिए हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच ने अपने बेटे का नाम क्या रखा, देखिए तस्वीरें

खबरों की मानें तो सोमवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स कांउसिल के सदस्य अंजिक्स नाइक ने एमसीए को एक प्रस्ताव पत्र लिखा है. जिसमें नाइक ने गुजारिश की है कि भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के योगदान के आधार पर हम उन्हें सम्मान के तौर वानखेड़े स्टेडियम पर उस सीट को धोनी के नाम से स्थायी कर सकते है, जहां श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलेसकरा की गेंद पर धोनी ने ऐतिहासिक छक्का मारा था और भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. इसके साथ ही एससीए की बैठक दौरान नाइक के इस प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया जा सकता है. 

हालांकि भारत के कई स्टेडियम में टीम इंडिया के महान दिग्गजों के नाम से स्टैंड पहले से ही बने हुए हैं. खुद वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विजय मर्चेंट स्टैंड बने हुए हैं. एक सीट को धोनी के नाम से समर्पित करने से धोनी के सम्मान में इजाफा होगा. हालांकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर साल 1993 में ग्रेट साउथ स्टैंड की सीट को विक्टोरिया के खिलाड़ी साइमन ओ डॉनेल के 122 मीटर छक्के की याद में पीला रंगा जा चुका है. दूसरी और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैड हॉज और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्रांट इलियट भी इस खास उपलब्धि का हिस्सा बन चुके हैं. 

Trending news