जानिए, 10 बातें जो महेंद्र सिंह धोनी को बनाती है पद्म भूषण
Advertisement
trendingNow1382105

जानिए, 10 बातें जो महेंद्र सिंह धोनी को बनाती है पद्म भूषण

2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी लगातार दो बार आईसीसी वनडे 'प्लेयर ऑफ द ईयर' रहे. दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी को मिला पद्म भूषण (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मंगलवार (20 मार्च  2018) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान 6 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. इनमें भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण दिया गया. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से नवाजा गया है. वह देश के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने देश में ना केवल क्रिकेट को लोकप्रिय बनाया बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को जीतना भी सिखाया. इस साल यह पुरस्कार क्रिकेट के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही दिया गया. 

  1. धोनी को गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है
  2. धोनी पद्मश्री से 2009 में सम्मानित हो चुके हैं
  3. आईसीसी के तीनों कप जीतने वाले इकलौते कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी ने कई सम्मान भी हासिल किए हैं, जैसे 2008 में आईसीसी वनडे 'प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें यह सम्मान मिला), राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 2009  में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री पुरस्कार साथ ही 2009 में विसडेन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट इलेवन टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया जा चुका है.

अब उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया है. क्यों वह इस पुरस्कार के सही हकदार है, यह उनके क्रिकेट करियर और उनका खेल के प्रति समर्पण बताता हैः

1. 2004 में वनडे और 2005 में टेस्ट में डेब्यू करने वाला रांची का यह क्रिकेटर देखते ही देखते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छा गया. 

2. अपने पांचवें ही टेस्ट मैच में शानदार 148 रन की पारी खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

विराट टीम इंडिया की 'लाइफ' हैं, तो धोनी 'जनरल' : कुलदीप यादव

3. 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर जैसे कितने ही कप्तान देखे, लेकिन कोई भी भारत को दूसरा विश्व कप नहीं जिता सका. धोनी ने 2011 में यह विश्व कप जिताकर दुनिया को यह संदेश दिया कि वह क्यों महान क्रिकेटर हैं. 

4. इससे पहले 2007 में टी-20 विश्व कप के पहले टूर्नामेंट को जीत कर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की ताकत को प्रमाणित किया. 

दादा के मन में आज भी कसक, बोले-काश 2003 में धोनी होते वर्ल्डकप टीम में

5. महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी के सभी कप जीतने वाले दुनिया के पहले और इकलौते कप्तान हैं. 

6. 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी लगातार दो बार आईसीसी वनडे 'प्लेयर ऑफ द ईयर' रहे. दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं. 

VIDEO: धोनी बने 'बाहुबली', लंबे बालों के साथ लगाया भोजपुरी का तड़का 

7. महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दिसंबर 2009 में टीम इंडिया को नंबर वन की रैंकिंग हासिल हुई. 

8. 36 वर्षीय धोनी 318 एकदिवसीय मैचों में 9967 रन बना चुके हैं. 90 टेस्ट में 4876 रन और 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1444 रन बना चुके हैं. उनके नाम 16 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 119 अर्धशतक बनाए हैं. विकेटकीपिंग में भी धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. 

9. मिस्टर कूल के नाम से जाने जाने वाले धोनी ने जब जरुरत हुई, अपने बल्ले से आक्रामकता दिखाई है. उनके 'हेलिकॉप्टर शॉट' पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं.

रवि शास्त्री ने कहा, धोनी का अनुभव बाजार में न तो बेचा और न ही खरीदा जा सकता है

10. महेंद्र सिंह जब टीम इंडिया के कप्तान थे, तब उन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता था. मैदान पर वह बेहद शांत अंदाज में रहते थे. मैच में स्थिति कैसी भी धोनी संयम और शांति के साथ निर्णय लेते थे. इसलिए धोनी को बेहतरीन रणनीतिकार भी माना जाता है. वह हमेशा युवा खिलड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं. वर्तमान में टीम के कप्तान नहीं होने बावजूद भी वह अपनी सलाह देते हैं और साथी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहते हैं.

Trending news