माही को मिस कर रहीं साक्षी, धोनी के वेलकम के लिए तैयार है ये खास गिफ्ट
Advertisement

माही को मिस कर रहीं साक्षी, धोनी के वेलकम के लिए तैयार है ये खास गिफ्ट

लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद कश्मीर में आर्मी  ड्यूटी पर हैं. वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास की अफवाहों पर विराम लगते हुए साक्षी ने इंस्ट्राग्राम के जरिए ही यह जानकारी दी कि धोनी 2 महीने के लिए इंडियन आर्मी के साथ रहेंगे.

साक्षी ने इंस्ट्राग्राम के जरिए ही यह जानकारी दी कि धोनी 2 महीने के लिए इंडियन आर्मी के साथ रहेंगे.

कामरान, रांची: टीम इंडि‍या के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक से इश्क़ पुराना है. धोनी के गैराज में हमर से लेकर फरारी सहित कई कार हैं. वहीं नई चमचमाती लाल JEEP GRAND CHEROKEE ने माही के गैराज में चेरी ऑन आ केक का काम किया है. दरअसल साक्षी ने अपने घर पर ली गई जीप की एक तस्वीर इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर लिखा है कि welcome home#red beast! your toy is finaly hear missing you@ mahi really missing you.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome home #redbeast ! Your toy is finally here @mahi7781 really missing you !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

साक्षी के अल्फ़ाज़ यह बताने के लिए शायद काफी हैं कि वो धोनी को बहुत मिस कर रही हैं.

लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी हैं आर्मी ड्यूटी पर......
दरअसल लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद कश्मीर में आर्मी  ड्यूटी पर हैं. वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास की अफवाहों पर विराम लगते हुए साक्षी ने इंस्ट्राग्राम के जरिए ही यह जानकारी दी कि धोनी 2 महीने के लिए इंडियन आर्मी के साथ रहेंगे. जिसकी तस्वीर भी आए दिन सोशल साइट्स पर वाइरल होती हैं.

धोनी सेना की ड्यूटी के साथ-साथ लोगों का दिल जीतने वाले काम भी कर रहे हैं. कश्मीर में धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कभी वह टेरिटोरियल आर्मी के साथ वॉलीबॉल खेलते दिखते हैं तो कभी वह गाना गाते नजर आ रहे हैं. हाल ही में वह खुद अपने जूते पॉलिश करते नजर आये थे.

1 करोड़ की हमर कार है धोनी के पास
आपको बता दें दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन हैं.  धोनी के पास अलग-अलग मॉडल बाइक्स और कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है. धोनी के कलेक्शन में एक करोड़ की कीमत वाली रॉयल गाड़ी हमर भी शामिल है. इसके अलावा ऑडी क्यू-7, लैंड लोवर और फरारी सहित मॉडिफाइड स्कॉर्पियो गाडिय़ां भारतीय कप्तान के कार कलेक्शन में शामिल है और अब एक नई कार भी धोनी के लिए उनके गैराज में इंतेज़ार कर रही है.

Trending news